अनिश्चयवाचक सर्वनाम - Anishchay vachak sarvanam

अनिश्चयवाचक सर्वनाम –

जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति या पदार्थ का बोध नहीं होता, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- बाहर कोई है। मुझे कुछ नहीं मिला।
इन वाक्यो को देखिये -
  • कोई आ रहा है।
  • दरवाजे पर कोई खडा है।
  • स्वाद में कुछ कमी है।

'कोई' , 'कुछ' सर्वनाम शब्दों में किसी घटना या किसी के होने की प्रतीति हो रही है। किंतु वास्तविकता निश्चित नहीं हो रही है। अतः यह अनिश्चयवाचक है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा –

जो सर्वनाम शब्द किसी निश्चित व्यक्ति , वस्तु अथवा स्थान का बोध नहीं करवाता वह अनिश्चय वाचक कहलाते हैं।

सर्वनाम के 6 भेद हैं-
  1. पुरुषवाचक
  2. निश्चयवाचक
  3. अनिश्चयवाचक
  4. संबंधवाचक
  5. प्रश्नवाचक
  6. निजवाचक
Hindi Vyakaran (हिंदी व्याकरण), Hindi Grammar Lessons in detail. Learn Hindi Vyakaran. Prepare all Hindi Grammar topics for your next exam.
Anishchay vachak sarvanam

1 Comments

  1. Article is very nice and helpful I also write article on same topic hindi vyakaran

    ReplyDelete

Post a Comment

Post a Comment

Previous Post Next Post